scorecardresearch
 
Advertisement
बिजनेस

अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत

अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 1/6
जल्द ही आपके हाथ में 20 रुपये का नया नोट आने वाला है. इस नोट का रंग बिल्कुल चलन में जो 20 के नोट है, उससे अलग है. नए नोट के साइज में भी बदलाव किया गया है.

अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 2/6
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन नए नोटों की पहली खेप कानपुर स्थित रिजर्व बैंक के रिजलन ऑफिस में पहुंच चुकी है. जल्द ही 20 के इन नए नोटों की गड्डियां बैंकों में पहुंचाया जाएगा.
अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 3/6
महात्मा गांधी की नई सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने साफ कर दिया है कि 20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे. यानी 20 रुपये के नए नोट आने से पुराने नोट पहले की तरह चलते रहेंगे.
Advertisement
अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 4/6
20 रुपये के नए नोट की खासियत
RBI की ओर से जारी यह नया नोट पीले रंग का दिख रहा है. नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं की तस्वीर है. एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरगांबाद में स्थित है. ये यूनेस्को की विश्व धरोहरों में शामिल हैं.
अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 5/6
साइज भी थोड़ा छोटा
पुराने नोट के मुकाबले 20 रुपये का यह नया नोट थोड़ा छोटा है. पुराने नोट की तुलना में तकरीबन 20 फीसदी इसका आकार छोटा बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए नोट का आकार 63mmx129mm है. बाकी के सारे फीचर वैसे ही रहेंगे, जो पहले जारी नोटों में हैं.
अब पीले रंग में आ रहा है 20 रुपये का नया नोट, जानें- खासियत
  • 6/6
गौरतलब है कि देश में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के बाद से लगातार करेंसी बदलने का सिलसिला जारी है. इससे पहले बाजार में 2000, 500, 200, 100, 50 और 10 रुपये के नए नोट जारी हो चुके हैं.
Advertisement
Advertisement