scorecardresearch
 

Gold-Silver Price Today: चांदी के भाव में आया उछाल, सोना हुआ सस्ता, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने के दाम में आज (बुधवार) गिरावट देखने को मिली है. वहीं, चांदी की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार की तुलना में आज, 23 अगस्त 2023 की सुबह सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट.

Advertisement
X
Gold-Silver Rates (Representational Image)
Gold-Silver Rates (Representational Image)

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 23 अगस्त, 2023 को सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 72  हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58605 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 72510 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58657 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह  58605 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना सस्ता और चांदी महंगी हुई है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58371 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 53682 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 43953 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज सस्ता होकर 34283 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 72510 रुपये की हो गई है.

Advertisement

सोने-चांदी के दाम में कितना हुआ बदलाव

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     58657 58605 52 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58423 58371 52 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      53729 53682 47 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      43992 43953 39 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34314 34283 31 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      72140 72510 370 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Gold-Silver Rates Today
Gold-Silver Rates Today

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement