scorecardresearch
 

हाजीपुर में दवा दुकानदार से 1 लाख की लूट, थाने से सिर्फ 300 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम

वैशाली के महनार बाजार में थाना से महज 300 मीटर दूरी पर दवा दुकानदार से 1 लाख रुपये की लूट से सनसनी फैल गई. बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो बदमाश हथियार के बल पर लूटपाट कर रहे हैं.

Advertisement
X
CCTV में कैद हुए लुटेरे (Photo: Screengrab)
CCTV में कैद हुए लुटेरे (Photo: Screengrab)

बिहार के वैशाली में महनार बाजार में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर दवा दुकानदार से करीब 1 लाख रुपये लूट लिए. हैरान करने वाली बात यह है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर लूट, वारदात CCTV में कैद

जानकारी के अनुसार दवा व्यवसायी अविनाश कुमार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इसी दौरान दुकान से कुछ दूरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर अविनाश कुमार से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित के अनुसार झोले में करीब 1 लाख रुपये नकद थे.

घटना महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार की है. खास बात यह है कि जिस समय यह वारदात हुई, उस समय मुख्य बाजार होने के कारण सड़क पर लोगों और वाहनों की आवाजाही जारी थी. इसके बावजूद अपराधियों ने बेहद बेखौफ तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए.

घटना के समय कुछ ही दूरी पर पुलिस गश्त कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद अपराधी वारदात करने में सफल रहे. इससे स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल बन गया है. व्यापारियों का कहना है कि अगर मुख्य बाजार और थाना के पास ऐसी घटनाएं होंगी तो सुरक्षा पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है.

Advertisement

बाजार में दहशत का माहौल

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो बदमाश हथियार के बल पर लूटपाट कर रहे हैं. पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.
 

---- समाप्त ----
इनपुट - विकास कुमार
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement