चीन से एक बेहद ही हैरान और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मौत के बाद ताबूत में बंद की गई एक महिला अचानक से जीवित हो उठी. इस घटना ने न केवल मृतका के परिवार वालों को बल्कि पूरे इलाके के लोगों को हैरत में डाल दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी चीन के हब प्रांत में रहने वाली एक महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए ताबूत में बंद कर दिया गया था. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.