कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित ‘दाल रोटी’ रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है. शुरुआती जांच में इस हमले के तार भारत के कुख्यात गैंगस्टरों राजा पहलवान, निक्का संधू और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट मालिकों और कर्मचारियों के बीच वेतन भुगतान को लेकर चल रहे विवाद के बाद यह मामला गैंगस्टरों तक पहुंचा था. पुलिस हमले के पीछे रंगदारी, गैंगवार और आपराधिक नेटवर्क की संभावित भूमिका की जांच कर रही है.