अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने बताया कि तेहरान में आधी रात के कुछ देर बाद शुरू हुए ये हमले लगभग चार घंटे में पूरे हो गए. कमांड ने X पर एक पोस्ट में कहा कि इन हमलों में "ईरान भर में मौजूद सैन्य निगरानी क्षमताएं, संचार प्रणालियां और वायु रक्षा ठिकाने" शामिल थे. सेंटकॉम ने कहा, "ये हमले ईरान की बिना वजह और लगातार जारी आक्रामकता के जवाब में किए गए हैं.