खुल रहा है सऊदी समाज, महिलाओं को मिलेगी बिकनी पहनने की आजादी!

सऊदी अरब महिलाओं और उनके पोशाक के प्रति रूढ़िवादी दृष्टिकोण और कड़े कानून के लिए जाना जाता है. लेकिन ऐसा लगता है कि जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है. सऊदी अरब में जल्द एक लग्ज़री रिजॉर्ट खुलने जा रहा है.

Advertisement
सऊदी अरब में पहन सकती है महिलाएं बिकनी सऊदी अरब में पहन सकती है महिलाएं बिकनी

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

सऊदी अरब महिलाओं और उनके पोशाक के प्रति रूढ़िवादी दृष्टिकोण और कड़े कानून के लिए जाना जाता है. लेकिन ऐसा लगता है कि जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है. सऊदी अरब में जल्द एक लग्ज़री रिजॉर्ट खुलने जा रहा है. जहां महिलाओं को बिकनी पहनने की इजाजत होगी. सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि देश के नॉर्थवेस्ट कोस्टलाइन के पास  रेड सी के नाम इस रिजॉर्ट को खोला जाएगा.

Advertisement

सऊदी में महिलाओं के लिए सख्त नियम

सऊदी की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण के तहत इस रिजॉर्ट खोलने की घोषणा की गई है. दुनियाभर में सऊदी में महिलाओं के लिए सबसे कड़े नियम हैं. यहां महिलाएं ड्राइविंग नहीं कर सकतीं. यहां महिलाएं मंजूरी के बिना यात्रा तक नहीं कर सकतीं. साथ ही महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय अपने बाल और शरीर भी ढकना जरूरी है. लेकिन सरकार ने कहा है कि इस रिजॉर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर चलाया जाएगा.

रिसोर्ट में बुर्का पहनने की बंदिशें नहीं

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक होगा. यहां पर महिलाओं को सऊदी के परंपरागत कपडे जैसे बुर्का और नकाब पहनने की बंदिशें नहीं होंगी. यहां विदेशी पर्यटकों को भी आने की छूट होगी.

2022 तक बनकर तैयार होगा रिजॉर्ट

200 मील के अंदर बने इस रिजॉर्ट में महिलाएं पुरुष के सामने भी बिकनी पहन सकती है.  सऊदी अरब के इन्वेस्टमेंट फंड के मुताबिक रेड सी प्रॉजेक्ट एक लग्जरी रिसोर्ट है जो लगून आइलैंड के पास होगा. इससे सऊदी अरब भी इंटरनैशनल टूरिजम मैप में शामिल होग. यहां आने वाले टूरिस्ट्स को भी कर सकते है. यह रिसोर्ट 2019 में बनना शुरू होगा और 2022 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement