ट्रंप के दौरे के तुरंत बाद चीन पहुंचे पुतिन, शी जिनपिंग से करेंगे अहम मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के कुछ ही दिनों बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बीजिंग पहुंच गए हैं. दो दिन के इस दौरे में पुतिन और शी जिनपिंग के बीच रणनीतिक साझेदारी, यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और वैश्विक राजनीति पर अहम बातचीत होने की उम्मीद है.

Advertisement
पुतिन-जिनपिंग अब तक 40 बार मिल चुके हैं. (Photo: Reuters) पुतिन-जिनपिंग अब तक 40 बार मिल चुके हैं. (Photo: Reuters)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को दो दिन के आधिकारिक दौरे पर चीन पहुंच गए. चीन के राष्ट्रपति शी शी जिनपिंग के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा को वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चीन यात्रा के तुरंत बाद हो रहा है, जिससे दुनिया भर में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement

बीजिंग एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने किया. उनके स्वागत के लिए गार्ड ऑफ ऑनर भी मौजूद था, जबकि रूसी और चीनी झंडे लहराते बच्चों ने भी उनका अभिनंदन किया. पुतिन के साथ रूस के कई बड़े मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख कंपनियों के प्रमुख भी चीन पहुंचे हैं.

यह भी पढ़ें: सितंबर में भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, BRICS शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

यह दौरा रूस-चीन "गुड नेबरलीनेस, फ्रेंडशिप एंड कोऑपरेशन" संधि के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है. दोनों देशों के बीच इस दौरान करीब 40 द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है. इनमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, टेक्नोलॉजी और रणनीतिक सहयोग से जुड़े अहम दस्तावेज शामिल बताए जा रहे हैं.

क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन और शी जिनपिंग के बीच बुधवार को वन-टू-वन और डेलिगेशन लेवल बातचीत होगी. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के अलावा यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट और बदलते वैश्विक शक्ति संतुलन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. रूसी अधिकारियों ने कहा है कि बातचीत में "सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों" को उठाया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान जंग को लेकर एक्टिव हुए पुतिन, UAE के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, दिया कूटनीति पर जोर

पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हाल ही में ट्रंप भी चीन गए थे. हालांकि ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक से कोई बड़ा ब्रेकथ्रू सामने नहीं आया था. इसके बावजूद पुतिन के तुरंत बाद चीन पहुंचने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि क्रेमलिन ने साफ कहा है कि पुतिन की यात्रा का अमेरिका-चीन बातचीत से कोई संबंध नहीं है और इसकी तैयारी काफी पहले से चल रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »