रूस पर यूक्रेन का जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भारी बमबारी, 20 लोगों की मौत 

रूसी सेना ने यूक्रेन पर 122 मिसाइल और 36 ड्रोन हमले किए थे, जिनमें 39 लोगों की मौत हुई थी और 159 लोग घायल हुए. इसके जवाबी एक्शन में यूक्रेन ने रूसी शहर पर हवाई हमला किया है. इसमें दो बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हुई है.

Advertisement
रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो) रूस-यूक्रेन युद्ध (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध फिर तेज हो गया है. हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर भारी बमबारी की थी, जिसके जवाब में यूक्रेन की बमबारी में दो बच्चों समेत 20 लोग मारे गए. रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की उत्तरी सीमा से जुड़े शहर बेलगोरोद पर बमबारी से 111 लोग घायल भी हुए हैं. इस शहर पर यूक्रेन का ये सबसे बड़ा हमला था.  

Advertisement

न्यूजपेपर कोमर्सेंट ने रूसी जांच कमेटी के सूत्रों के हवाले से कहा कि यूक्रेन के खार्कीव क्षेत्र में मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से दागी गई मिसाइलों ने सेंट्रल कैथेड्रल स्क्वायर पर एक स्केटिंग रिक, एक शॉपिंग सेंटर और आवासीय इमारतों को निशाना बनाया.  

रूसी हमले में गई थीं कई जानें 

इससे पहले रूसी सेना ने यूक्रेन पर 122 मिसाइल और 36 ड्रोन से हमले किए थे. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया था कि रूसी हमले में 39 लोगों की जान गई है और 159 लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा था कि हमलों ने 120 शहरों और गांवों को प्रभावित किया. यूक्रेनी सेना लंबे समय से अपनी सीमा से लगते रूसी क्षेत्रों पर हमला कर रही है, लेकिन यह अब तक का सबसे खूनी हमला बताया जा रहा है.  

बेलगोरोद पर हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि दो रूसी एस-300 मिसाइलों ने यूक्रेन के दूसरे शहर खार्कीव पर हमला किया था, जिसमें दो युवकों समेत 21 लोग घायल हो गए. एक मिसाइल ने खार्कीव पैलेस होटल और दूसरी एक अपार्टमेंट इमारत को निशाना बनाया. अधिकारियों ने कहा कि एक चिकित्सा संस्थान और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. 

Advertisement

हवाई हमले के सायरन पहले ही पूरे बेलगोरोद में बज चुके थे क्योंकि क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने सभी निवासियों से आश्रयों में जाने का आग्रह किया था. 

रूसी अधिकारियों ने दी यूक्रेन को चेतावनी 

रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि कीव शासन ने प्रतिबंधित क्लस्टर कॉन्फिगरेशन में दो ओल्खा मिसाइलों के साथ चेक निर्मित वैम्पायर रॉकेटों का इस्तेमाल किया है. बेलगोरोद शहर पर हुए इस अंधाधुंध हमले का अपराध बख्शा नहीं जाएगा. इसमें कहा गया है कि दोनों ओल्खा मिसाइलकों को मार गिराया गया रहै, जिससे बहुत बड़ा नुकसान होने से बच गया है.  

यूक्रेन के इस हमले में बड़ी संख्या में वाणिज्यिक संपत्ति, शॉपिंग सेंटर और दुकानों के साथ-साथ 22 अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हुई और 100 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.  

रूस ने यूक्रेन पर फरवरी, 2022 में हमला किया था, जिसे रूस विशेष सैन्य अभियान बताता है. रूसी सेना ने शुक्रवार को युद्ध का अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »