घूमने निकले परिवार को ही बदमाश समझ बैठी PAK पुलिस, झोंक दिया फायर, 9 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल में 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची हानिया अहमद की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Advertisement
ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानीज ने पाकिस्तान से निष्पक्ष जांच की मांगी की है (Photo: ITG) ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानीज ने पाकिस्तान से निष्पक्ष जांच की मांगी की है (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार छुट्टियां मनाने आया था. इस परिवार की खुशियों को किसी की नजर लग गई. किसी को क्या पता था कि अपने परिवार के साथ पाकिस्तान घूमने निकली नन्हीं हानिया के जीवन की यह आखिरी यात्रा साबित होगी. पाकिस्तानी पुलिस की गोलीबारी ने नौ साल की मासूम की जान ले ली.

यह दुखद घटना हुई है पंजाब प्रांत के चकवाल में. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक 10 जून को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अदील अहमद अपने बेटे और नौ साल की बेटी हानिया के साथ चकवाल में घूमने निकले थे. इसी दौरान  कुछ हथियारबंद बदमाशों ने परिवार की टैक्सी को अपने कब्जे में कर लिया.

Advertisement

बंदूक की नोक पर बदमाशों ने परिवार को कार समेत बंधक बना लिया. बदमाशों ने परिवार के साथ लूटपाट की. बदमाश लूटपाट के बाद निकल पाते, इससे पहले पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया. पुलिस ने टैक्सी सवार इस परिवार को ही बदमाश समझ फायर झोंक दिया.

पुलिस की गोलीबारी में नौ साल की हानिया अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हानिया के पिता अदील अहमद और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए.  हानिया का जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि इस घटना की सही और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »