नेपाल में तेल का 'झटका', 15 रुपये लीटर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, महीने भर में दूसरी बार बढ़ीं कीमतें

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की महंगाई का असर पड़ोसी देश नेपाल की जनता पर दिखने लगा है. सरकारी आपूर्ति कंपनी ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत बढ़ने की आशंका है. इस फैसले से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.

Advertisement
बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं. (Photo-ITG) बढ़ी हुई कीमतें आधी रात से लागू हो गई हैं. (Photo-ITG)

गणेश शंकर

  • काठमांडू,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी युद्ध का असर अब दक्षिण एशिया के देशों पर भी दिखने लगा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण नेपाल में पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं.

नेपाल आयल निगम ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 15 नेपाली रुपये की बढ़ोतरी की है. नई दरें बुधवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं.

Advertisement

नई कीमतों के अनुसार, पहले श्रेणी के क्षेत्रों में पेट्रोल की कीमत 184.50 रुपये प्रति लीटर, दूसरी श्रेणी में 186 रुपये और तीसरी श्रेणी में 187 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल और मिट्टी तेल की कीमत पहले श्रेणी में 164.50 रुपये, दूसरी श्रेणी में 166 रुपये और तीसरी श्रेणी में 167 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: भारत में रूसी तेल की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड! महंगा बेचकर कितना कमा रहे पुतिन

नेपाल आयल निगम ने बताया कि मध्यपूर्व में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. निगम ने यह भी कहा कि उसे पिछले 15 दिनों में लगभग 5 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है, जिसके कारण कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था.

Advertisement

निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि नई कीमतें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त ताजा रेट लिस्ट के आधार पर तय की गई हैं और अभी पूरी तरह स्वचालित मूल्य प्रणाली के अनुसार कीमतें तय करना संभव नहीं हो पाया है.

आपको बता दें कि एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब नेपाल में ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं. कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम लोगों, परिवहन क्षेत्र और महंगाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement