इस्लामाबाद में जेडी वेंस की टीम... ईरानी डेलिगेशन के साथ कब शुरू होगी मीटिंग? टाइमिंग पर ये बड़ा अपडेट

इस्लामाबाद में आज ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता होने वाली है, जिसमें दोनों देशों के दिग्गज प्रतिनिधि शामिल होंगे. वार्ता में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हैं. वहीं, वार्ता का समय भी बदल गया है. ये वार्ता एक से दो दिन तक जारी रह सकती है.

Advertisement
ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है. (Photo: Reuters) ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा है. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

पूरी दुनिया की नजरें आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर टिकी हैं. इस्लामाबाद में आज ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता होने जा रही है. ऐसे में ईरानी और अमेरिकी डेलिगेशन यहां पहुंच गई है. हालांकि, बातचीत के समय में थोड़ा फेर-बदल हो गया है.

पाकिस्तान की लोकल टाइमिंग के हिसाब से सुबह 8 बजे से ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुरू होने वाली थी. लेकिन डेलिगेशन देर से इस्लामाबाद पहुंची जिसके बाद अब बातचीत का समय टाल दिया गया है. अब दोनों पक्ष दोपहर में मीटिंग करेंगे.

Advertisement

शांति वार्ता के लिए ईरान, अमेरिका और पाकिस्तान के दिग्गज अधिकारी इस्लामाबाद पहुंचे हैं. ये वार्ता एक से दो-दिन तक चल सकती है. ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से इस्लामाबाद के 'रेड जोन' को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है. संसद, सरकारी भवनों और दूतावासों की ओर जाने वाली सड़कों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी और अमेरिकी डेलिगेशन पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. इस दौरान वो शांति वार्ता की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के सामने अपनी-अपनी शर्तें रखेंगे.

यह भी पढ़ें: मिसाइलें 'तबाह' या अब भी खतरनाक? ईरान की सैन्य ताकत को लेकर अमेरिका में भी कंफ्यूज

आसिम मुनीर से मिली ईरानी टीम

मुंबई में स्थित ईरानी दूतावास के मुताबिक, ईरान की बातचीत करने वाली टीम ने कल रात पाकिस्तान के थल सेना प्रमुख आसिम मुनीर के साथ मुलाकात कर ली है. अब ईरानी प्रतिनिधिमंडल और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच दोपहर 1 बजे बैठक होने वाली है. इसके बाद ईरानी और अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तानी अधिकारियों की मौजूदगी में डायरेक्ट बातचीत करेंगे.

Advertisement

शांति वार्ता के लिए अमेरिका की तरफ से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस्लामाबाद पहुंचे हैं. वो अमेरिका की तरफ से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, जारेड कुशनर और ब्रैड कूपर भी इस वार्ता में शामिल होंगे.

ईरान डेलीगेशन में शामिल दिग्गज अधिकारी

वहीं, ईरान का नेतृत्व संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं. ईरान की टीम से रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदियान और सेंट्रल बैंक के प्रमुख अब्दुल नासिर हम्मती भी शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस, कुश्नर, गलिबाफ, अराघची... इस्लामाबाद में शांति की मेज पर अमेरिका-ईरान से कौन-कौन, आ गई लिस्ट

पाकिस्तान की तरफ से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा विदेश मंत्री इशाक डार और थल सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी वार्ता का हिस्सा बनेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement