कुछ बड़ा होना वाला है? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडे वाली तस्वीर की पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडे वाली तस्वीर पोस्ट की है. यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

Advertisement
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट वायरल हो गई है (Photo: White House) ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट वायरल हो गई है (Photo: White House)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

मिडिल ईस्ट में क्या कुछ बड़ा होने वाला है? क्या जल्द ही अमेरिका कुछ करने वाला है? ये कुछ सवाल हैं जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट के बाद उठने लगे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा दिख रहा है. इस एक तस्वीर ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है.

Advertisement

राष्ट्रपति ने बिना कोई लंबा बयान दिए, सिर्फ एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में ईरान का नक्शा था और उस पर अमेरिकी झंडा लगा हुआ था. तस्वीर पर लिखी थी, 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ मिडिल ईस्ट.'

लेकिन यह तस्वीर इतनी बड़ी क्यों बन गई?

क्योंकि यह पोस्ट ऐसे वक्त आई जब अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही काफी तनाव चल रहा है. मिडिल ईस्ट यानी खाड़ी के देशों में हालात पहले से ही गरम हैं. ऊपर से राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी ईरान के खिलाफ कई बार सख्त बातें कह चुके हैं.

तो जब ऐसे माहौल में ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा वाली तस्वीर आती है, तो लोग इसे सिर्फ एक तस्वीर नहीं मानते. इस तस्वीर के अलग-अलग मायने हैं.

लोग इसे कैसे देख रहे हैं?

कुछ लोग कह रहे हैं कि यह अमेरिका की ताकत दिखाने की कोशिश है, यानी ईरान को यह संदेश देना कि अमेरिका कितना शक्तिशाली है. कुछ लोगों का मानना है कि यह ईरान पर दबाव बनाने की एक चाल है, ताकि ईरान डरे और अमेरिका की बात माने.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मस्क को चीन के जासूसों ने कराया डिनर? ट्रंप के बीजिंग दौरे को लेकर सनसनीखेज दावा

वहीं कुछ राजनीतिक जानकारों ने भी इस पर बात की और कहा कि इस तरह की पोस्ट से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

असली सवाल क्या है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर राष्ट्रपति ट्रंप ने तस्वीर के साथ कुछ नहीं लिखा. कोई सफाई नहीं, कोई बयान नहीं. यही बात इसे और रहस्यमय बनाती है. लोग खुद अंदाजा लगा रहे हैं कि इसका मतलब क्या है.

क्या यह सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट है या इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति है, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन इसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है.

ईरान में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और शांति कोशिशों के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ईरान का दौरा किया. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उन्होंने ईरान के प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और पार्लियामेंट प्रेसिडेंट मोहम्मद बाघेर गालिबफ से अलग-अलग मीटिंग की.

राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर नए स्ट्राक्स पर कर रहे विचार

अमेरिका से भी बड़ा संकेत सामने आया है. अमेरिकी मीडिया आउटलेट Axios की रिपोर्ट में दावा किया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप, ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आखिरी समय की बातचीत किसी शांति समझौते तक नहीं पहुंचती है तो अमेरिका ईरान पर फिर से स्ट्राइक्स कर सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement