तेहरान में हर जगह इजरायल-US बरसा रहे बम, शहर को खाली करने का आदेश

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तेहरान के लोगों को शहर छोड़ने की सलाह दी है. कई शहरों में धमाकों के बीच सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाए जाने की खबर है. अमेरिका ने "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" शुरू किया, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है.

Advertisement
अमेरिका-इजरायल तेहरान में बमबारी कर रहे हैं. (Photo- ITG) अमेरिका-इजरायल तेहरान में बमबारी कर रहे हैं. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

मध्य पूर्व में जारी भीषण सैन्य टकराव के बीच ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने राजधानी तेहरान के निवासियों को शहर छोड़ने की सलाह दी है. परिषद ने बयान जारी कर कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोग शांति बनाए रखें और अगर संभव हो तो अस्थायी रूप से अन्य शहरों की ओर चले जाएं. यह अपील ऐसे समय में की गई है जब तेहरान सहित कई बड़े शहरों में धमाकों की खबरें सामने आई हैं.

Advertisement

तेहरान के अलावा तबरीज, कौम, करज, खुर्रमाबाद, केर्मानशाह और इलाम जैसे शहरों में भी विस्फोट दर्ज किए गए. रिपोर्टों के अनुसार तेहरान स्थित सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया. हालात की गंभीरता को देखते हुए ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र छह घंटे के लिए बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें: सऊदी-UAE-कतर... हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, जानें खाड़ी मुल्कों में कितने भारतीय

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कई वरिष्ठ कमांडर और राजनीतिक अधिकारी मारे गए हैं. हालांकि ईरानी अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक तौर पर सभी नामों की पुष्टि नहीं की गई है. साथ ही एक बयान में कहा गया है कि उसके सभी कमांडर सेफ हैं.

ईरान खाड़ी मुल्कों में यूएस बेस पर कर रहा मिसाइल हमले

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजरायल की ओर और फारस की खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल हमले किए. बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और कतर ने कई मिसाइलों को रोकने का दावा किया है. अबू धाबी में एक शख्स की मौत की भी खबर है. बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट से जुड़े एक सेवा केंद्र को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है.

यह भी पढ़ें: Israel Attack Iran: 1400 साल पहले हुई थी जंग-ए-बद्र, रमजान में इजरायल-US को रोक पाएगा ईरान?

इस अभियान को अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" नाम दिया है, जबकि इजरायल ने अपनी कार्रवाई को "लायन्स रोअर" बताया है और हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने "बड़े सैन्य अभियान" का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बीच कहा है कि अमेरिका ने "बड़े सैन्य अभियान" शुरू कर दिए हैं. वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से धार्मिक शासन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील की. दूसरी ओर ईरान के नेतृत्व ने "करारी प्रतिक्रिया" की चेतावनी देते हुए संकेत दिया है कि हमले आगे भी जारी रह सकते हैं. तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता गहराती जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement