Advertisement

विश्व

समंदर किनारे लाशें, अपनों को खोने का दर्द... रूह कंपा देंगी वियतनाम बोट हादसे की ये तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST
  • 1/8

वियतनाम में स्पीडबोट पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई. इस स्पीडबोट पर कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, तीन चालक दल के सदस्य और एक सहायक शामिल था. स्थानीय बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है.

(Photo- PTI)

  • 2/8

भारतीय दूतावास ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में 10 लोग तमिलनाडु के, 3 आंध्र प्रदेश के और 2 लोग केरल के रहने वाले थे. 

(Photo- PTI)

  • 3/8

तमिलनाडु में हादसे में मारे गए एक मृतक के घर पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों की भीड़ जुटी है. लोग शोक में डूबे परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.

(Photo- PTI)

Advertisement
  • 4/8

इस त्रासदी में जान गंवाने वाले मृतक अलगुराजम शिवसामी के माता-पिता बेटे की मौत से सदमें में हैं. तमिलनाडु के तिरुच्चिराप्पल्ली में इस पीड़ित परिवार के घर का नजारा बेहद भावुक करने वाला है. 

(Photo- PTI)

  • 5/8

मृतकों में एक कपल भी शामिल है जिनकी पहचान केरल के कोल्लम के कोट्टारक्करा निवासी एसी थॉमस (57 वर्षीय) और उनकी पत्नी लोवेनी थॉमस (56 वर्षीय) के रूप में हुई है. 

(Photo- ITGD)

  • 6/8

हादसे के ठीक बाद की ये तस्वीर दिल दहला देने वाली हैं. समुद्र तट पर रेस्क्यू टीम ने निकाले गए पर्यटकों के शवों को कतार में लिटाया.

(Photo- X)

Advertisement
  • 7/8

बता दें कि वियतनाम का फू कुओक द्वीप भारतीय पर्यटकों के बीच बेहद पॉपुलर है, लेकिन इस मौसम में अचानक खराब हुए समंदर ने इस खूबसूरत सफर को एक डरावने हादसे में बदल दिया. 

(Photo- X)
 

  • 8/8

स्थानीय मीडिया 'वीएनएक्सप्रेस' के मुताबिक, ये बोट 'होन मे रुत द्वीप' से पर्यटकों को लेकर 'आन थोई पोर्ट' की तरफ लौट रही थी. बंदरगाह से महज 400 मीटर पहले समुद्र में तेज लहरें और खराब मौसम के कारण बोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई.

(Photo- ITGD)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement