पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनाव चिन्ह को फ्रीज किए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने अब चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ममता बनर्जी गुट ने पार्टी का नाम और प्रसिद्ध चुनाव चिन्ह फ्रीज किए जाने के साथ-साथ पार्टी में हुई हालिया टूट के खिलाफ देश के मुख्य न्यायाधीश यानी चीफ जस्टिस की पीठ के समक्ष दो अलग-अलग महत्वपूर्ण याचिकाएं दायर की हैं.