पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु की मौजूदगी में सभी 35 मंत्रियों ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली है.
नबान्न में आयोजित इस शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले सात कैबिनेट मिनिस्टर को शपथ दिलाई गई. इसके बाद तीन राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की और अंत में 19 राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की. अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को विस्तारित मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो सौंपे जाने की उम्मीद है.
पश्चिम बंगाल में इस बार मंत्रिमंडल में क्षेत्र और अनुभव को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश की गई है. कैबिनेट में इस बार अनुभवी और युवा नेताओं को जगह दी गई.
Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है. सचिवालय में राज्यपाल ने 35 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 35 विधायक नबान्न में मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक कीर्तनिया, दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है.
बंगाल की शुभेंदु सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है, जहां 4 से 5 मंत्रियों को राज्यपाल साथ में शपथ दिला रहे हैं.
सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की नई सरकार का प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में आज 35 मंत्री नबान्न में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे.
सूत्रों ने बताया कि 35 में से 13 कैबिनेट मंत्री होंगे, जिसमें अशोक कीर्तनिया, दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय का नाम शामिल हैं. साथ ही इन्हीं 13 कैबिनेट मंत्रियों में सीएम शुभेंदु अधिकारी, मंत्री निशित प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, अग्निमित्रा पॉल पहले से मंत्रिमंडल में शामिल हैं.
सूत्रों ने खुलासा किया कि आज होने वाले कैबिनेट विस्तार में तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी होंगे, जिसमें स्वपन दासगुप्ता, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, डॉ. शरद्वत मुखोपाध्याय नाम शामिल है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्यभर की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने राज्य द्वारा संचालित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के अपने चुनावी वादे को पूरा किया है.
मुख्यमंत्री ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक महिलाएं अब मुफ्त यात्रा के लाभों का आनंद ले रही हैं. महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के क्षेत्र में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना एक और बड़ा कदम आगे बढ़ गया है.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य की माताओं और बहनों ने हम पर भरोसा जताया है. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का वादा किया था. उस वादे को पूरा करते हुए, आज से राज्य भर की सभी महिलाएं- पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं. राज्य सरकार पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक गरिमा, आर्थिक सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 200 से ज्यादा सीटें हासिल की हैं. इसके बाद 9 मई को शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी. उनके साथ पांच अन्य विधायक- अग्निमित्रा पॉल, निशिथ प्रमाणिक, दिलीप घोष, अशोक और खुदीराम टुडू ने शपथ ली थी. बंगाल में नई सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी.
बंगाल की संभावित मंत्रियों की लिस्ट में आरएसएस की छाप नजर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंत्रियों की सूची की संघ नेतृत्व द्वारा गहन जांच-पड़ताल की गई है. संघ के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और खुशीराम टुडू ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 9 मई को शपथ ली थी. स्वपन दासगुप्ता जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपेक्षित नियुक्ति का उद्देश्य सरकार की प्राथमिकताओं और आरएसएस की प्राथमिकताओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करना है.
Bengal government cabinet expansion: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस बीच राज्य की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. सोमवार को कुल 35 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इस लिस्ट में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेताओं की एक संभावित लिस्ट सामने आई है. इस लिस्ट में अर्जुन सिंह, उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन का नाम शामिल है. इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर.