गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान को टक्कर मारने के मामले में SIT की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. SIT सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कल्याण बैंसला रातभर एक क्लब में पार्टी करने के बाद शराब के नशे और घमंड में चूर होकर गाड़ी चला रहा था. SIT जांच में सामने आया है कि वारदात के समय बैंसला खुद गाड़ी चला रहा था.