हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा बच्चा, पतंग का मांझा उतारने के लिए जान का रिस्क, VIDEO

कौशांबी जिले में एक मासूम की पतंग ने उसकी जान जोखिम में डाल दी. हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़े बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ बच्चे को सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के हवाले कर दिया.

Advertisement
हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा बच्चा, पतंग का मांझा उतारने के लिए जान का रिस्क (Photo: itg) हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा बच्चा, पतंग का मांझा उतारने के लिए जान का रिस्क (Photo: itg)

अखिलेश कुमार

  • कौशाम्बी,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कुछ देर के लिए सभी की सांसें थाम दीं. मंझनपुर–सिराथू मार्ग स्थित सेलरहा गांव के पास एक 10 साल का लड़का अपनी पतंग का धागा निकालने के लिए हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया. इस दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी तुरंत हरकत में आ गया.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा टॉवर पर लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा था. हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब पहुंचने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास मौजूद लोगों ने उसे आवाज देकर नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह पतंग का धागा निकालने की कोशिश में टॉवर पर ही चढ़ता रहा. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया.

वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया. पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक कार्रवाई शुरू की. काफी समझाने-बुझाने और सतर्कता के साथ पुलिस ने बालक को सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 जून 2026 की है. ग्राम सेलराह पश्चिम का रहने वाला लगभग 10 साल का बच्चा बकरी चराने गया था. इसी दौरान वह पतंग उड़ा रहा था. पतंग का धागा हाईटेंशन टॉवर में फंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में वह टॉवर पर चढ़ गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय रहते पहुंचकर संभावित हादसे को टाल दिया.

Advertisement

बच्चे के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की.उन्होंने मंझनपुर पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »