भारत-अफगानिस्तान मैच के टिकट अब रायबरेली में भी, 2 दिन खुलेगा स्पेशल काउंटर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को होने वाले भारत-अफगानिस्तान दूसरे वनडे मैच के टिकट अब रायबरेली में भी मिलेंगे. यूपीसीए 8 और 9 जून को शहर में स्पेशल टिकट काउंटर खोलेगा. टिकट की शुरुआती कीमत 599 रुपये रखी गई है.

Advertisement
रायबरेली में भी मिलेंगे लखनऊ वनडे के टिकट. (File Photo) रायबरेली में भी मिलेंगे लखनऊ वनडे के टिकट. (File Photo)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

भारत-अफगानिस्तान के बीच लखनऊ में होने वाले वनडे मैच को देखने का इंतजार कर रहे रायबरेली के क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. अब मैच के टिकट खरीदने के लिए उन्हें लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने रायबरेली में दो दिन के लिए स्पेशल टिकट काउंटर खोलने का फैसला किया है, जहां से फैंस सीधे टिकट खरीद सकेंगे.

Advertisement

यूपीसीए के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून 2026 को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में पहले से उत्साह बना हुआ है. इसी को देखते हुए रायबरेली में भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.

यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने बताया कि रायबरेली के लोगों की सुविधा के लिए 8 और 9 जून को एक विशेष टिकट काउंटर खोला जाएगा. यह काउंटर कानपुर रोड स्थित राना नगर ब्रांच के सुघर कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर खोला जाएगा. यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट खरीदे जा सकेंगे.

₹599 से शुरू है टिकटों की कीमत

Advertisement

अगर टिकटों के दाम की बात करें, तो आम जनता के लिए इसकी शुरुआती कीमत महज 599 रुपये रखी गई है. इसके अलावा प्रीमियम कैटेगरी के टिकट 25,000 रुपये तक उपलब्ध होंगे. क्रिकेट एसोसिएशन ने साफ किया है कि बाजार में मांग और टिकटों की उपलब्धता को देखते हुए इन कीमतों में बदलाव भी किया जा सकता है. यूपीसीए का कहना है कि रायबरेली में काउंटर खोलने का मकसद यह है कि स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को टिकट खरीदने में परेशानी न हो. इससे लोगों को आसानी से टिकट मिल सकेंगे और उन्हें सिर्फ टिकट के लिए लखनऊ का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्साह है. काउंटर की जानकारी सामने आने के बाद स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »