'हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज का हो पर्याप्त इंतजाम', बढ़ती गर्मी के बीच अधिकारियों को CM योगी का सख्त संदेश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, और जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है.

Advertisement
अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है. (File Photo: PTI) अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है. (File Photo: PTI)

समर्थ श्रीवास्तव / आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

देशभर में गर्मी का असर देखा जा रहा है और तापमान लगातार बढ़ रहा है. भीषण गर्मी के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. कई इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है.

वहीं, भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क और अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा है.

Advertisement

सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की स्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

साथ ही सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है.

आम जनता से अपील

CM योगी ने आम जनता से भी लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों से सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने को कहा गया है.

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं, वहीं श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और लू से बचाने के लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है.

Advertisement

बता दें,  भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. जबकि केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उत्तर‑पूर्व भारत और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement