ग्रेटर नोएडा में मृत हालत में मिला नाइजीरियन नागरिक, पोस्टमार्टम से सामने आएगी मौत की वजह

ग्रेटर नोएडा के सिग्मा अपार्टमेंट के पास शनिवार को एक नाइजीरियन नागरिक का शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.

Advertisement
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच. (Photo: Screengrab) फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच. (Photo: Screengrab)

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक नाइजीरियन नागरिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव अपार्टमेंट के पास पड़ा मिला, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि नाइजीरियन नागरिक 39 वर्षीय माइक का शव अपार्टमेंट के पास पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: कॉलेज के हॉस्टल में बांग्लादेशी छात्र की मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक माइक मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ था. पुलिस के मुताबिक, वह अक्सर इलाके में इधर-उधर घूमता रहता था और कई बार खुले स्थानों पर ही रात गुजार देता था. इसी आधार पर शुरुआती जांच में किसी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी कारण से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

Advertisement

घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक को अक्सर क्षेत्र में घूमते हुए देखा जाता था. शव मिलने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की भीड़ लग गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि नाइजीरियन नागरिक की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »