आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 2 की मौत

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और टैंकर की टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में 2 की मौत, कई यात्री घायल हुए.

Advertisement
हादसे का शिकार होने के बाद बस में आग लग गई. (Photo: ITG) हादसे का शिकार होने के बाद बस में आग लग गई. (Photo: ITG)

सुधीर शर्मा

  • फिरोजाबाद,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के यह दुखद हादसा हुआ. फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. पिलर नंबर  46 किलोमीटर के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट बस की टैंकर से भिड़ंत हो गई.

टक्कर इतनी तेज हुई कि बस में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. महिला यात्री की मानें तो आगे सड़क पर एक डम्पर पलट गया था और हमारी बस उससे टकरा गई.

Advertisement

हादसे में डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 2 की मौत हो गई है. नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसमें ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हुई है. 5 घायलों को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद एम्बुलेंस से भेजा है. 15 घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया. 

घायलों का इलाज जारी...

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में जुट गईं. घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पाने और ट्रैफिक ब्लॉक होने से बचाने की कोशिश की गई. हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर कुछ वक्त के लिए यातायात प्रभावित रहा.

चश्मदीदों ने क्या बताया?

Advertisement

घायल महिला यात्री उषा ने बताया कि बस कानपुर से गुरुग्राम जा रही थी. रोड पर डंपर पलट गया था. हमारी बस उसी में टकरा गई. बस में 40 से 45 लोग सवार थे. बस प्राइवेट थी, हमें शीशा तोड़ कर पीछे से निकाला गया. 

बस पर सफर करने वाले यात्री सत्य बिश्नोई कहते हैं, "हम सो रहे थे. लोगों ने हिलाया कि बस में आग लग रही है. हमने देखा कि पहले बस लहराई और उसके बाद डिवाइडर से टकरा गई. सबको नीचे उतारा, बस में आग लग गई."

फिरोजाबाद के नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने कहा कि ऐक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें आग लग गई. करीब 20 लोग घायल हुए हैं. पांच घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज और 15 को सैफई मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है. ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »