राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिले CM योगी, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से मुलाकात की. सीएम योगी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. 

Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल जाना. (Photo: X/@myogiadityanath) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल जाना. (Photo: X/@myogiadityanath)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष से मेदांता अस्पताल में मुलाकात की. मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की. 

बता दें, महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सोमवार को दोपहर को अस्पताल लाया गया था.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक उस समय उन्हें सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था. साथ ही पेशाब में इंफेक्शन की शिकायत भी थी. वहीं, अब शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अस्पताल पहुंचे और महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का हालचाल जाना. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है.

इससे पहले डॉक्टर ने उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी थी. अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास की सेहत में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है. उन्होंने बताया कि भर्ती होने के बाद से उनकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

डॉक्टर ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज अस्पताल की सीसीएम टीम की निगरानी में चल रहा है. इस टीम का नेतृत्व डॉ. दिलीप दुबे कर रहे हैं. यूरिन इन्फेक्शन की जांच और इलाज भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि महंत गोपाल को लगातार स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और उनकी हालत पहले से बेहतर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »