बुलंदशहर में करीब 50 राउंड फायरिंग से हड़कंप, पैसों के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हो गई. इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से एक-एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Advertisement
बुलंदशहर में डबल मर्डर के बाद भारी पुलिस बल तैनात (Photo- ITG) बुलंदशहर में डबल मर्डर के बाद भारी पुलिस बल तैनात (Photo- ITG)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में मंगलवार देर रात पैसों के लेनदेन के मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया. इसमें दोनों पक्षों के अजब सिंह और सोनू नाम के दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह पूरा विवाद उत्तम शर्मा और प्रशांत के बीच शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के बाद करीब 50 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. 

Advertisement

मामूली लेनदेन और 50 राउंड फायरिंग

पैसों के मामूली विवाद ने निजामपुर गांव को रणक्षेत्र में बदल दिया. पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले उत्तम शर्मा और प्रशांत के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. इसके बाद दोनों ही पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलने लगीं. फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

गाड़ी चढ़ाने से दूसरे पक्ष के युवक की मौत

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खूनी संघर्ष के दौरान पहले पक्ष से अजब सिंह की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि रतन और अरविंद घायल हो गए. वहीं, दूसरे पक्ष से सोनू नाम के युवक की मौत हो गई, जिस पर विरोधी पक्ष ने बहुत तेजी से गाड़ी चढ़ा दी थी. इस गाड़ी की चपेट में आने से सोनू गंभीर रूप से जख्मी हुआ और उसने दम तोड़ दिया.

Advertisement

गांव में भारी पुलिस बल और तीन हिरासत में

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »