'राजकुमार भाटी को पार्टी से बर्खास्त करें अखिलेश', ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी से भड़के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सपा नेता राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने प्रतीक यादव के निधन को दुखद बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

Advertisement
अजय राय ने राजकुमार भाटी पर निशाना साधा (File Photo) अजय राय ने राजकुमार भाटी पर निशाना साधा (File Photo)

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर दिए बयान को अशोभनीय बताते हुए अखिलेश यादव से उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की. अजय राय ने कहा कि केवल माफी मांगने से काम नहीं चलेगा, भाटी को पार्टी से निकाला जाना चाहिए.

इसी दौरान उन्होंने प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की ताकि मौत की सत्यता सामने आ सके. 

Advertisement

'ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं'

अजय राय ने राजकुमार भाटी के बयान को पूरे ब्राह्मण समाज के लिए पीड़ादायक बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में समझदार व्यक्ति किसी भी जाति पर ऐसी टिप्पणी नहीं करता. राय ने मांग की कि अखिलेश यादव तत्काल भाटी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करें और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं. उनके अनुसार, ऐसे आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के बाद महज माफी मांगना काफी नहीं है, बल्कि इससे जनता में कड़ा संदेश जाना चाहिए.

प्रतीक यादव की मौत की हो जांच

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन पर अजय राय ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि 38 साल के नौजवान का जाना हृदय विदारक है. राय ने सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए क्योंकि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच के जरिए सत्यता सबके सामने आनी चाहिए ताकि लोगों के मन में जो भी आशंकाएं हैं, वे दूर हो सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement