मेट्रो में हाथ से चावल खाती दिखी महिला, सोशल मीडिया पर लोग सिखाने लगे 'तमीज', Video

लंदन की ट्यूब ट्रेन में एक महिला को हाथ से दाल चावल खाते हुए देखा गया. वह ट्रेन में आराम से बैठी थी, एक हाथ से खाना खा रही थी और दूसरे से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रही थी. यह नजारा जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

Advertisement
मेट्रो में हाथ से दाल-चावल खाती महिला का वीडियो वायरल (Image Credit-@RadioGenoa)) मेट्रो में हाथ से दाल-चावल खाती महिला का वीडियो वायरल (Image Credit-@RadioGenoa))

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

 

लंदन की ट्यूब ट्रेन में एक महिला को हाथ से  चावल खाते हुए देखा गया. वह ट्रेन में आराम से बैठी थी, एक हाथ से खाना खा रही थी और दूसरे से फोन पर तेज आवाज में बातचीत कर रही थी. यह नजारा जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

वीडियो को X पर एक यूजर ने पोस्ट किया और कैप्शन में RIP London लिख दिया. इसके बाद ये क्लिप लाखों लोगों तक पहुंच गई. किसी ने इसे भारतीय संस्कृति की झलक बताया, तो किसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसा करने को असभ्य करार दिया.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ट्रेन जैसे पब्लिक प्लेस में इस तरह खाना खाना और फोन पर तेज बोलना ठीक नहीं है. कुछ ने सलाह दिया कि महिला को कम से कम चम्मच या कटलरी का इस्तेमाल करना चाहिए था.

लोगों ने महिला को कहा अनसिविलाइज्ड

वहीं दूसरी सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला का बचाव भी किया. उनका कहना था कि भारतीय और एशियाई लोग सदियों से हाथ से खाना खाते आए हैं और यह कोई गलत बात नहीं है. जब तक वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रही, तब तक इसमें कोई आपत्ति की बात नहीं होनी चाहिए.

कुछ लोगों ने साफ कहा कि अगर आप किसी और देश में हैं तो वहां के तौर-तरीकों का सम्मान करना जरूरी है. वहीं कुछ ने इसे साफ-सफाई और हाइजीन का मुद्दा भी बना दिया.

Advertisement

असल में भारत में हाथ से खाना सिर्फ एक तरीका नहीं बल्कि एक परंपरा है. माना जाता है कि हाथ से खाने से स्वाद और भी गहरा महसूस होता है क्योंकि इंद्रियां सीधे भोजन से जुड़ती हैं. खासकर दक्षिण भारत और गांवों में आज भी लोग केले के पत्तों या स्टील की थाली में हाथ से खाना पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »