ब्रिटेन और आयरलैंड को जोड़ने वाली एक ट्रेन इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, ये ट्रेन 9 शहरों को जोड़ने जा रही है और इस ट्रेन का नाम है 'द लूप'. 740 मील यानी 1190 किलोमीटर लंबा ये प्रोजेक्ट वेल्स , स्कॉटलैंड , इंग्लैंड और आयरलैंड को आपस में जोड़ेगी. इसके अलावा इससे डबलिन , बेलफास्ट , ग्लासगो, वेल्स जैसे शहर भी कनेक्ट हो जाएंगे. खास बात इस ट्रेन की स्पीड. ये ट्रेन 330 मील यानी करीब 480 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी. अगर ऐसी कोई ट्रेन भारत में चलती तो उस ट्रेन से दिल्ली से कानपुर की यात्रा सिर्फ एक घंटे में की जा सकती.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस ट्रेन प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू किया जाएगा और इस लाइन पर यात्रा करने वाले लोगों को हर 5 मिनट में ट्रेन मिलेगी. इस ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर में 90 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. अगर ये प्रोजेक्ट शुरू हो जाता है तो ये ब्रिटेन में तीसरी हाई-स्पीड रेल लाइन बन जाएगी. देश की पहली हाई-स्पीड रेल लाइन 2003 में खोली गई थी और इसने लंदन को चैनल टनल से जोड़ा था. दूसरे प्रोजेक्ट पर अभी काम चल रहा है.
बता दें कि इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव 21 साल पहले आया था और समर्थन ना मिलने की वजह से प्रस्ताव पास नहीं हो पा रहा था. इस प्रोजेक्ट में सिर्फ स्पीड को ही नहीं, बल्कि टूरिज्म का भी ध्यान रखा गया है, जिस वजह से पहाड़ियों की बीच से गुजरने वाली इस ट्रेन से लोग यात्रा करना चाहेंगे.
इस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे शख्स का कहना है कि यह एक ऐसा काम है जिसे किया जा सकता है, यह संभव है और इससे लाभ भी होगा. बस इसे पूरा करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और भविष्य के प्रति आशावाद की जरूरत है कि वास्तव में हम यही करना चाहते हैं, उत्तरी अर्थव्यवस्था को एक शक्तिशाली शक्ति बनाना चाहते हैं.
aajtak.in