दादी की पहली हवाई यात्रा का वीडियो वायरल, पोते ने पूरा किया सपना

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं.

Advertisement
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रवि राज राजपुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है (Photo:Insta/@rajpurohit_ravirazz) यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रवि राज राजपुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है (Photo:Insta/@rajpurohit_ravirazz)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST

कभी-कभी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल वही होते हैं, जो लंबे समय से मन में छिपे छोटे-छोटे सपनों से जुड़े होते हैं. ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग इस खास पल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Advertisement

पोते ने कैमरे में कैद किया खास पल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रवि राज राजपुरोहित नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने अपनी दादी को पहली बार हवाई जहाज में सफर कराने के इस यादगार पल को कैमरे में कैद किया. वीडियो में दादी को एयरपोर्ट के अंदर चलते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह विमान में चढ़ती नजर आती हैं और फिर विमान के अंदर बैठकर इस नए अनुभव को महसूस करती दिखाई देती हैं. पूरे वीडियो में उनकी जिज्ञासा और खुशी साफ झलकती है.

एक सवाल से शुरू हुई खास यात्रा

वीडियो पर लिखे गए टेक्स्ट के अनुसार, इस खास यात्रा की शुरुआत उसी दिन सुबह एक साधारण-सी जिज्ञासा से हुई थी. दादी ने खिड़की से एक विमान को उड़ते हुए देखा और हैरानी से पूछा कि आखिर यह उड़ता कैसे है. कुछ ही घंटों बाद उनका यह सवाल एक अनोखे अनुभव में बदल गया, जब वह खुद पहली बार हवाई जहाज में बैठीं.

Advertisement

रवि राज राजपुरोहित ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ सपनों की कोई उम्र नहीं होती. आज दादी ने अपनी पहली फ्लाइट ली.

देखें वायरल वीडियो

 

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया प्यार

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं. कई लोगों ने इस पल को बेहद भावुक और खास बताया. एक यूजर ने लिखा कि जिसने हमें चलना सिखाया, आज वही आसमान में उड़ रही हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने दादी को ढेर सारा प्यार भेजते हुए लिखा कि मेरी तरफ से दादी को बहुत सारा प्यार.

कुछ लोगों ने इसे बेहद प्यारा पल बताया. एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत क्यूट है, यह पल वाकई बहुत खास है. वहीं किसी ने कहा कि इंटरनेट पर ऐसे खुशी भरे पल और ज्यादा देखने चाहिए.

कई यूजर्स ने पोते की भी तारीफ की और कहा कि अपनी दादी का पहला हवाई सफर करवाना बेहद खूबसूरत पल है.  वहीं कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती. जिंदगी में हर किसी को ऐसे पल जीने चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement