कार में बंद हो गए बच्चे, मां को पता भी नहीं चला, गर्मी से चली गई जान!

पूरा यूरोप भीषण गर्मी की चपेट में है. ऐसे में फ्रांस, ब्रिटेन और दूसरे देशों से ऐसे- ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. जिसे सुनकर दिल दहल जाए. फ्रांस में ऐसा ही एक डरावना मामला सामने आया. जब भीषण गर्मी के बीच एक कार के अंदर दो बच्चे मृत पाए गए.

Advertisement
भीषण गर्मी की वजह से कार के अंदर बंद बच्चों की चली गई जान (Photo - Pexels) भीषण गर्मी की वजह से कार के अंदर बंद बच्चों की चली गई जान (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

फ्रांस में इतनी ज्यादा गर्मी पड़ रही है कि एक कार में कुछ देर के लिए बंद रहने पर दो छोटे- छोटे बच्चों की जान चली गई. बताया जाता है कि मां को मालूम नहीं था कि उनके बच्चे कार में चुपके से चढ़ गए हैं. मां कार से उतरकर घर चली गई और उसे लॉक कर दिया. बाद में जब खोजबीन शुरू हुई तो दोनों बच्चे कार के अंदर मृत मिले.  

Advertisement

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बच्चे की उम्र दो साल और दूसरे बच्चे की चार साल थी. दोनों लड़के अपनी मां की जानकारी के बिना कार में चढ़ गए थे. पुलिस का कहना है कि भीषण गर्मी उनकी मौत का कारण बनी. 

मां ने अपने दोनों बेटों को दक्षिणी फ्रांस के कार्पेंट्रास स्थित अपने घर में अपनी कार में पाया. दोपहर 1:20 बजे कॉल मिलने के बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि उन्हें दो बच्चे दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में मिले.

70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है बंद कार का तापमान
कार्पेंट्रास की अभियोजक हेलेन मौर्गेस ने कहा कि मौतों के कारणों की अभी भी जांच चल रही है, लेकिन लू को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. एक बंद कार के अंदर का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है - जो किसी की जान लेने के लिए पर्याप्त है.

Advertisement

दुर्भाग्य से बच्चों का छोटा कद अत्यधिक गर्मी सहन नहीं कर सकता है. इस वजह से गर्मी के कारण उनके मरने की अधिक संभावना बनाती है. कार्पेंट्रास के मेयर हर्वे डी लेपिनाउ ने कहा कि वह इस घटना को सुनकर स्तब्ध हैं.

बच्चों की मां से अभी तक पुलिस ने पूछताछ नहीं की है. वाउक्लूस डिपार्टमेंट, जहां बच्चों को मृत पाया गया था, वहां दोपहर से ही ऑरेंज हीट अलर्ट जारी रहता है. दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के पड़ोसी राज्य गिरोंडे में भीषण गर्मी के कारण तीन बुजुर्ग लोगों की मौत हो गई. फ्रांस सरकार ने देश के 96 इलाकों में से 49 को जीवन के लिए खतरा मानकर रेड अलर्ट जारी की है. अन्य 40 इलाके ऑरेंज हीट वार्निंग के दायरे में हैं - जिसका अर्थ है कि लगभग पूरा देश आपातकालीन चेतावनियों के दायरे में है.

देश के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है. मौसम पूर्वानुमानकर्ता मेटियो-फ्रांस के एक प्रवक्ता ने कहा कि दिन और रात दोनों समय का तापमान काफी ज्यादा रहेगा.   लाखों लोग रात में भी भीषण गर्मी का अनुभव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ से भरे गड्ढे में शख्स ने बच्चे को धकेला, रेस्क्यू के लिए कूदी जू की ऑनर

Advertisement

देश में 800 से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए हैं और 1,800 अन्य स्कूल बच्चों को जल्दी छुट्टी देने की अनुमति दे रहे हैं. वीकेंड में हुई कई दुखद डूबने की घटनाओं के बाद फ्रांसीसी सरकार ने लोगों को झीलों और नदियों में नहाकर ठंडक पाने की चेतावनी भी दी है.

शनिवार और रविवार को 48 घंटों के भीतर मरने वाले 13 लोगों में एक 13 साल का लड़का भी शामिल था. मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह लू 2003 में फ्रांस में आई लू जितनी गंभीर साबित हो सकती है, जिसमें लगभग 15,000 लोगों की जान चली गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »