Advertisement

ट्रेंडिंग

प्रेमी के दरवाजे पर स‍िर पटककर प्रेम‍िका दे रही थी धमकी, फ‍िर...

aajtak.in
  • 12 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST
  • 1/8

उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है  जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का दीवार में सिर मारकर उसकी हत्या कर दी और अपने पिता की मदद से शव को ठिकाने लगा दिया. खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 2/8

दरअसल, हरदोई जिले में तीन सप्ताह पहले नदी में एक विवाहित महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामला दर्ज करके की गहराई से जांच शुरू कर दी. लेकिन जब पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई पता चली तो उनके होश उड़ गए.

  • 3/8

पुलिस को जांच में पता चला कि ये डॉली नाम की एक विवाहित महिला का शव है. महिला कई सालों से अपने मायके में रह रही थी. लेकिन 8 फरवरी की रात वो अपने घर से गायब हो गई थी.

जिसके बाद 24 फरवरी को उसका शव एक बोरे में बंधा हुआ नदी में पड़ा हुआ मिला. ये साफ था कि नदी में पानी कम होने की वजह से महिला का शव ऊपर आ गया था. यही नहीं शव के बोरे को डुबाने के लिए उसमें पत्थर भी भरे गए थे.

Advertisement
  • 4/8

जब पुलिस ने मामले की पड़ताल की तब विवाहित महिला की हत्या में आरोप में उसके प्रेमी और उसके पिता को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी शुभम और उसके पिता प्रमोद प्रकाश तिवारी हरदोई के पलिया गांव के रहने वाले हैं.

  • 5/8

पुलिस का कहना है कि डॉली पहले से ही शादीशुदा थी. उसका प्रेम संबंध गांव के शिवम नाम के लड़के के साथ चल रहे थे. जब पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच की तो महिला की हत्या में शुभम और उसके पिता का हाथ होने की बात सामने आई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

  • 6/8

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बताया कि 8 फरवरी को डॉली उससे मिलने उसके घर आई थी. वह शादी करने और भगा ले जाने की जिद करने लगी. उसके मना करने पर वह उसके घर की दीवार पर अपना सि‍र पटकने लगी. जिसके कारण गुस्से में आकर प्रेमी ने उसका सिर दीवार में पटककर-पटककर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
  • 7/8

पुलिस के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी शुभम अपने पिता प्रमोद प्रकाश तिवारी की मदद से शव को पहले बोरे में भरा और फिर उसमें पत्थर भरकर नदी में फेंक दिया. लेकिन नदी में पानी कम हो जाने की वजह से शव ऊपर आ गया. 

  • 8/8

महिला की प्रेमिका की हत्या में बाप और बेटे पुलिस की पकड़ में आ गए. पुलिस ने दोनों बाप बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. एएसपी हरदोई ज्ञानजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के ऊपर धारा 498 ,302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement