सैमसंग ने मंगलवार को अपने Galaxy C9 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया. ग्राहक 27 जनवरी से इसकी प्री-बुकिंग सेलेक्टेड स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कर सकते हैं. फोन को फरवरी अंत से 36,900 रुपये की कीमत में रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. सैमसंग की तरफ से यह पहला फोन है जिसमें 6GB रैम है.
आपको बता दें Galaxy C9 Pro पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था. कंपनी का ये पहला 6GB रैम वाला फोन है. सैमसंग इस फोन की प्री-बुकिंग करने पर 12 महीने के लिए वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर दे रही है.
डुअल सिम वाला गैलेक्सी सी9 प्रो 4G इनेबल्ड है और मार्शमैलो पर काम करेगा. इसमें 6 इंच का सुपर एचडी अमोल्ड डिस्प्ले है. वहीं फोन ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 653 SOC प्रोसेसर के साथ आएगा.
फोटोग्राफी पसंद लोगों के लिए फोन में फ्रंट और रियर दोनों में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें और डुअल LED फ्लैश है. C9 Pro का इंटरनल स्टोरेज 64 GB का है जिसे कार्ड की सहायता से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है.
Galaxy C9 Pro में होम बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. क्नेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth, GPS, Glonass,NFC, USB Type-C और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है.
साकेत सिंह बघेल