इतिहास रचने के लिए आयरलैंड रवाना हुए वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में करेंगे डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी का मिशन आयरलैंड शुरू हो चुका है. 15 साल के वैभव के इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने की पूरी संभावना दिख रही है. 'बेबी बॉस' वैभव ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था.

Advertisement
 वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के लिए हुए रवाना (Photo:X/Rajasthan Royals) वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के लिए हुए रवाना (Photo:X/Rajasthan Royals)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

भारतीय क्रिकेट का नया सितारा वैभव सूर्यवंशी एक और बड़ा मुकाम हासिल करने की दहलीज पर खड़ा है. यह 15 वर्षीय बल्लेबाज आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुका है, जहां उसके अंतरराष्ट्रीय डेब्यू की पूरी संभावना है.

श्रीलंका में ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव ने 324.14 की स्ट्राइक रेट से महज 29 गेंदों में 94 रनों की धाकड़ पारी खेली थी. अपनी इस पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े थे.

Advertisement

इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. वैभव ने श्रीलंका के कौशल्या वीरारत्ने का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

वैभव ने पिछले कुछ महीनों में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला और अब वह देश के लिए खेलने का सपना पूरा करने के बेहद करीब हैं.

वैभव ने हालिया IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' जीता था. वैभव ने हालिया IPL सीजन में 72 छक्के जड़े और क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 सिक्सेस का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

अगर वैभव आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. क्रिकेट फैन्स की नजरें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं, जिसने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निडर अंदाज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं.

Advertisement

आयरलैंड दौरा वैभव के करियर का सबसे बड़ा मौका साबित हो सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि 15 साल का यह युवा बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से कितना प्रभाव छोड़ पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »