PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, व‍िदेशी ख‍िलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी

PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. म‍िड‍िल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

Advertisement
क्या PSL में ऑस्ट्रेल‍ियाई ख‍िलाड़ी खेलते दिखेंगे, इस पर PCB का बयान आया है (Photo: ITG) क्या PSL में ऑस्ट्रेल‍ियाई ख‍िलाड़ी खेलते दिखेंगे, इस पर PCB का बयान आया है (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठ रही चिंताओं को सिरे से खारिज कर दिया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए यात्रा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी.

PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होने जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी क्रिकेटर हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या अधिक है.

Advertisement

PTI के मुताब‍िक- PCB के एक सूत्र ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पाकिस्तान आने को लेकर किसी तरह की झिझक या चिंता नहीं है. उन्होंने कहा- सभी ट्रैवल प्लान तैयार हैं और PSL 11 के लिए साइन कर चुके सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे.

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि म‍िड‍िल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अफगानिस्तान सीमा के पास हालात को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पेशावर जाने को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. PSL में पेशावर में सिर्फ एक मैच खेला जाना है, जो अफगान बॉर्डर के नजदीक होने के कारण चर्चा में रहा.

PCB सूत्र ने कहा कि लीग पहले भी इससे बड़ी चुनौतियों का सामना कर चुकी है और बोर्ड मौजूदा हालात पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने भरोसा जताया कि टूर्नामेंट बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक आयोजित होगा.

Advertisement

इस सीजन में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा, पीटर सिडल, आरोन हार्डी, मार्नस लाबुशेन, एश्टन टर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश फिलिप, रिले मेरेडिथ और बेन मैकडरमॉट जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

PSL में इस बार क्या होगा खास 
PSL का यह सीजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट में छह की बजाय आठ टीमें हिस्सा लेंगी. इसके अलावा, लगातार दूसरे साल PSL का टकराव इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) से होगा, जो PSL शुरू होने के तीन दिन बाद शुरू हो रहा है. PCB को भरोसा है कि इन सभी परिस्थितियों के बावजूद PSL 11 सफल रहेगा और इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेकर इसे और प्रतिस्पर्धी बनाएंगे.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement