T20 World Cup 2024 Super 8 Scenarios: पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश अब भी कर सकते हैं सुपर 8 के ल‍िए क्वाल‍िफाई, ये है समीकरण... पर मौसम ना बन जाए विलेन

T20 World Cup 2024 Super 8 Scenarios: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड के ल‍िए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेल‍िया, वेस्टइंडीज, भारत और अफगान‍िस्तान क्वाल‍िफाई कर चुकी हैं. 5 टीमों के क्वाल‍िफाई करने के बाद सवाल ये है कि क्या पाक‍िस्तान, बांग्लादेश और इंग्लैंड अब भी क्वाल‍िफाई कर सकती हैं?

Advertisement
पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें अब भी सुपर 8 में पहुंच सकती है (@ICC) पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें अब भी सुपर 8 में पहुंच सकती है (@ICC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

ICC T20 World Cup 2024 Super 8 Scenarios: टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 राउंड के ल‍िए अब तक 5 टीमों ने अपनी सीट कन्फर्म कर ली है. ये पांच टीमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेल‍िया, वेस्टइंडीज, भारत और अफगान‍िस्तान हैं. अब  सवाल है कि क्या पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश के सुपर 8 में पहुंचने की संभावनाएं हैं..? सुपर 8 के लिए अब ताजा समीकरण क्या है, आइए आपको बताते हैं.

Advertisement

14 जून को ग्रुप सी के मुकाबले में अफगान‍िस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से श‍िकस्त दी, इसके साथ राश‍िन खान एंड कंपनी ने अपना 'टिकट टू सुपर 8' कन्फर्म कर लिया. इससे न्यूजीलैंड की अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं.  

टूर्नामेंट के शुरुआती राउंड में कई बड़े उलटफेर भी हुए और बार‍िश और खराब मौसम भी इसकी एक वजह रहा. अब आपको बताते हैं आख‍िर पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश के सुपर 8 में पहुंचने के कितने चांसेस हैं? 

अमेरिका की भारत से हार से पाकिस्तान का क‍ितना फायदा?

भारत ने अमेरिका को टी20 वर्ल्ड के लीग मैच में 10 गेंदें शेष रहते हुए 3 विकेट से हराया. इसका आशय यह हुआ कि अब ग्रुप ए में नेट रन रेट (NRR) अब महत्वहीन हो गया है. 

Advertisement

T20 World Cup CoveragePoints TableT20 World Cup 2024 SchedulePlayer Stats

पाकिस्तान NRR के मामले में 0.191 अमेरिका के NRR 0.127 के आधार पर आगे है.

अगर पाकिस्तान आयरलैंड को हरा देता है और अमेरिका की टीम आयरलैंड से हार जाती है तो वह क्वालि‍फाई कर लेगा, चाहे अंतर कुछ भी हो. अमेरिका को क्वाल‍िफाई  करने के लिए, उन्हें आयरलैंड के खिलाफ कम से कम एक अंक की जरूर है, या उन्हें पाकिस्तान को एक अंक गंवाने की जरूरत है. 

इसलिए, पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता लॉडरहिल (फ्लोर‍िडा) का मौसम होगा, जो इन दोनों ही महत्वपूर्ण मैचों मेजबानी कर रहा है.  अगर उनमें से कोई भी मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो अमेर‍िका क्वाल‍िफाई कर जाएगा. ऐसे में आयरलैंड और कनाडा भी चार अंक प्राप्त कर सकते हैं.  

आयरलैंड के मौजूदा फॉर्म और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यह बेहद असंभव लगता है, वहीं कनाडा अपने आखिरी मैच में भारत से 15 जून को भ‍िड़ेगा. 

इंग्लैंड की टीम कैसे कर सकती है सुपर 8 के ल‍िए क्वाल‍िफाई? 

ओमान के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने 13 जून को ग्रुप बी मुकाबले में एंटीगा में रिकॉर्ड जीत दर्ज की. ऐसे में अब इंग्लैंड को अब अपने NRR के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं. इंग्लैंड ने महज 3.1 ओवरों में 48 रन का टारगेट हासिल कर लिया. उनका NRR +3.081 है और स्कॉटलैंड के +2.164 से काफी आगे है. 

Advertisement

इंग्लैंड को अब अपने आखिरी मैच में नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्कॉटलैंड को हराकर उनका भला करे. 

सुपर 8  में जगह बनाने के लिए स्कॉटलैंड का समीकरण ज्यादा सीधा है. उन्हें उम्मीद करनी होगी कि इंग्लिश टीम नामीबिया से हार जाए, वरना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका आखिरी मैच जीतना जरूरी हो जाएगा. दोनों में से किसी भी मैच में बारिश होने पर भी स्कॉटलैंड सुपर आठ में पहुंच जाएगा. 

क्या बांग्लादेश सुपर 8 में पहुंच सकती है? 

बांग्लादेश ने 13 जून को हुए मुकाबले में नीदरलैंड्स को 25 रनों से हराया. इससे उनके सुपर 8 में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं. बांग्लादेश ने 3 मैचों में से 2 जीते हैं और उसका अगला मुकाबला नेपाल से 17 जून को सेंट विंसेट में है. यह मैच जीतते ही बांग्लादेश को सुपर 8 का टिकट मिल जाएगा.  

वहीं, बांग्लादेश यद‍ि नेपाल से हार जाता है तो तो भी वे सुपर 8 में आगे बढ़ सकते हैं. ऐसे में उनका नेट रन रेट नीदरलैंड्स से ऊपर रहे और नेपाल साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों को ना हराए. रन रेट में आगे रहने के लिए बांग्लादेश के लिए दो शर्ते हैं. नीदरलैंड श्रीलंका को 15 रन से हरा देता है, तो बांग्लादेश को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे 37 से ज्यादा रनों से न हारें (यह मानते हुए कि पहले बल्लेबाली करने वाली टीमों का स्कोर 160 रन होगा)।

Advertisement

नीदरलैंड्स को क्वालिफाई करने के लिए उन्हें श्रीलंका को हराना होगा और उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश नेपाल से इतने बड़े अंतर से हार जाए कि उनका नेट रन रेट नीदरलैंड्स से नीचे चला जाए. नेपाल भी यह साबित करना चाहेगा, लेकिन उनसे लगातार दो मैचों में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दोनों को हराने की उम्मीद करना बहुत ज्यादा है. ज‍िसकी संभावना काफी कम है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »