Smriti Mandhana ने तूफानी पारी से रचा इतिहास! चौके-छक्कों की बारिश कर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

स्मृति मंधाना ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर द हंड्रेड में अपनी टीम को एक यादगार जीत दिला दी है. अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं.

Advertisement
मंधाना ने बल्ले से किया कमाल (PHOTO: X@thehundred) मंधाना ने बल्ले से किया कमाल (PHOTO: X@thehundred)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दुनिया के सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में शामिल स्मृति मंधाना इन दिनों द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट में धूम मचा रही हैं. 

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए मंधाना ने सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ हेडिंग्ले मैदान पर विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की. 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने 50 गेंदों में नाबाद 88 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी.

Advertisement

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान मेग लैनिंग महज 24 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए. महज 71 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 

33 गेंदों में मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

पेज शॉल्फिल्ड, ऋचा घोष और मैडी विलियर्स जैसे स्टार बल्लेबाज सस्ते में निपट गए. पूरी टीम में मंधाना और लैनिंग के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका. लेकिन मंधाना ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने महज 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. 

आखिरी 25 गेंदों में जीत के लिए चाहिए थे 44 रन

जब टीम को आखिरी 25 गेंदों में 44 रनों की दरकार थी. तब मंधाना ने गियर बदला और भारतीय साथी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के खिलाफ गगनचुंबी छक्का जड़ा. 91वीं गेंद पर मंधाना को एक जीवनदान मिला, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने लगातार दो छक्के जड़कर खेल खत्म कर दिया. अपनी 88 रनों की नाबाद पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े.

Advertisement

इससे पहले डैनी गिब्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स लीड्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 4 विकेट पर 142 रन बनाए थे. टीम की ओर से फोएबे लिचफील्ड (31), एनाबेल सदरलैंड (35), ब्रायोनी स्मिश (26) और कप्तान गिब्सन (18*) ने छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं. लेकिन अंत में मंधाना की पारी इन सबकी पारियों पर भारी पड़ी.

मंधाना के नाम दर्ज हुए कई बड़े रिकॉर्ड

 88 रनों का नाबाद स्कोर द हंड्रेड 2026 के मौजूदा सीजन का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. इसके अलावा द हंड्रेड के इतिहास में यह मंधाना का अब तक का सबसे हाईएस्ट स्कोर है. इससे पहले उन्होंने साल 2021 में सदर्न ब्रेव के लिए 78 रन बनाए थे. द हंड्रेड में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. सबसे अधिक रन जेमिमा रोड्रिग्स के नाम दर्ज है. उन्होंने नाबाद 92 रन बनाए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »