T20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंस्टा बायो में लिखी रहस्यमयी तारीख, 'Second D.O.B' का क्या है मतलब?

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव के स्थान पर भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था. श्रेयस अय्यर आयरलैंड के खिलाफ 26 जून को होने वाले टी20 मुकाबले से अपनी कप्तानी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

Advertisement
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में नया आगाज करेगी. (Photo: Getty Images) श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में नया आगाज करेगी. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में एक ऐसा बदलाव किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने अपने बायो में सेकंड डेट ऑफ बर्थ (D.O.B) के तौर पर 25/12/2025 का जिक्र किया है, जिसके बाद फैन्स इस रहस्यमयी तारीख के पीछे की कहानी जानने के लिए उत्सुक हैं.

Advertisement

सबसे दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस अय्यर की वास्तविक जन्म तिथि 6 दिसंबर 1994 है. ऐसे में दूसरी जन्मतिथि का जिक्र लोगों को हैरान कर रहा है. शुरुआत में कई प्रशंसकों ने इसे टाइपिंग मिस्टेक माना, लेकिन जब श्रेयस अय्यर ने इसे नहीं बदला तो अटकलों का दौर शुरू हो गया.

फैन्स ने इस तारीख से जुड़ा कोई सुराग खोजने के लिए श्रेयस अय्यर के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट खंगाले, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई. हालांकि, एक थ्योरी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है और कई लोग इसे इस रहस्य की संभावित वजह मान रहे हैं.

दरअसल, अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर एक गंभीर चोट का शिकार हो गए थे. कैच लेने की कोशिश में उनकी स्प्लीन (प्लीहा) में कट लग गया था, जिसके कारण अंदरूनी रक्तस्राव हुआ और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह चोट इतनी गंभीर थी कि कुछ समय के लिए उनके करियर को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी.

Advertisement

लंबे रिहैब और रिकवरी के बाद श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए उन्होंने 82 और 45 रनों की पारियां खेलीं और साबित किया कि वह पूरी तरह फिट हैं. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी की मंजूरी मिली.

इस वजह से 'सेकंड D.O.B' का जिक्र!
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार 25 दिसंबर 2025 वह दिन था, जब श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट से उबरने के बाद पहली बार दोबारा बल्ला हाथ में लिया था. पोस्ट में दावा किया गया कि यह सिर्फ क्रिकेट में वापसी नहीं थी, बल्कि उनके जीवन का एक नया अध्याय था.

शायद इसी वजह से उन्होंने उस तारीख को अपनी 'Second D.O.B' यानी दूसरी जन्मतिथि के रूप में दर्ज किया है. हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही श्रेयस अय्यर ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है. यही वजह है कि यह रहस्य और गहराता जा रहा है.

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब श्रेयस अय्यर एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में वह पहली बार भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. ऐसे में फैन्स उनके नेतृत्व और प्रदर्शन के साथ-साथ उनके इंस्टाग्राम बायो में दर्ज इस रहस्यमयी तारीख पर भी नजर बनाए हुए हैं. जब तक श्रेयस खुद इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाते, तब तक यह चर्चा का विषय बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »