LSG vs CSK, IPL 2026 Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा की फिफ्टी

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL Live Cricket Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं. प्लेऑफ के मद्देनजर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है.

Advertisement
आईपीएल में आज लखनऊ-चेन्नई की टक्कर (Photo: Reuters) आईपीएल में आज लखनऊ-चेन्नई की टक्कर (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में आज (15 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट दिया है.

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. एलएसजी ने 11 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और उसके 6 अंक हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं. लखनऊ-चेन्नई मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

ऐसी रही चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 187 रन बनाए. सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 13 रनों के निजी स्कोर पर आकाश महाराज सिंह का शिकार बने. फिर आकाश ने दूसरे सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन को भी पवेलियन रवाना कर दिया, जिन्होंने 20 रन बनाए. संजू के आउट होने के समय सीएसके का स्कोर 36/2 था. इसके बाद सीएसके का तीसरा विकेट उर्विल पटेल (6 रन) के रूप में गिरा. उर्विल भी आकाश को अपना विकेट दे बैठे. यहां से कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की.

यह भी पढ़ें: विकेट लेते ही जेब से निकाली पर्ची... IPL में इस गेंदबाज का यूनिक सेलिब्रेशन, VIDEO

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस ने 2 छक्के की मदद से 16 बॉल पर 25 रनों का योगदान दिया. ब्रेविस का विकेट मोहम्मद शमी ने लिया. उधर कार्तिक शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी फिफ्टी जड़ी. कार्तिक ने 6 चौके और पांच छक्के की सहायता से 42 बॉल पर 71 रनों का योगदान दिया. कार्तिक को शाहबाज अहमद ने पवेलियन भेजा. शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में तूफानी बैटिंगक करते हुए सीएसके को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. शिवम ने 16 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 मुकाबले जीते. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच ये दूसरी टक्कर रही. इससे पहले 10 मई 2026 को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से पराजित किया था. 

लखनऊ vs चेन्नई h2h
कुल IPL मैच: 7
लखनऊ ने जीते: 3
चेन्नई ने जीते: 3
बेनतीजा: 1

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह और प्रिंस यादव.

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement