Kapil Dev On Team India: 'रोहित-कोहली आपको वर्ल्ड कप नहीं जिताएंगे...', कपिल देव का बड़ा बयान

भारतीय टीम के निशाने पर इस वक्त तो वर्ल्ड कप हैं, 2023 का वनडे वर्ल्ड कप और 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप. पूर्व कप्तान कपिल देव ने सलाह दी है कि मैनेजमेंट को पूरी टीम पर भरोसा करना चाहिए और किन्हीं 2-3 बड़े खिलाड़ियों के भरोसे नहीं रहना चाहिए.

Advertisement
कपिल देव ने टीम इंडिया को लेकर दिया बयान कपिल देव ने टीम इंडिया को लेकर दिया बयान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज़ को एक तरह से ट्रांजिशन पीरियड की शुरुआत माना जा रहा है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया इस मिशन को फतेह करने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया के सामने वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप भी है, ऐसे में अब इस मिशन बीसीसीआई और खिलाड़ियों की निगाहें हैं. 

पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने इस बीच वर्ल्ड कप मिशन को लेकर अहम बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि विराट कोहली या रोहित शर्मा के भरोसे ही वर्ल्ड कप का सपना पूरा करना चाहेंगे तो ऐसा नहीं होगा, क्योंकि सिर्फ एक-दो प्लेयर ही वर्ल्ड कप नहीं जिताएंगे. 

Advertisement

क्लिक करें: BCCI अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद सौरव गांगुली की वापसी, IPL में मिली ये जिम्मेदारी 

कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो कोच, सेलेक्टर और कप्तान को कुछ सख्त फैसले लेने होंगे. यहां निजी फायदों को कुछ पीछे करना होगा और टीम के लिए सोचना होगा. आप विराट, रोहित या 2-3 प्लेयर्स के भरोसे वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा. आपको टीम पर भरोसा होना चाहिए, क्या हमारे पास ऐसी टीम है. हां, क्या हमारे पास मैच विनर्स हैं तो बिल्कुल हैं. आपको अपनी टीम पर भरोसा होना चाहिए. 

बता दें कि टीम इंडिया करीब एक दशक से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, यही कारण है कि हर कोई वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहा है. टीम इंडिया ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी, जब चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी. 

Advertisement

अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनज़र हार्दिक पंड्या को नए टी-20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है, साथ ही टी-20 टीम से सीनियर प्लेयर्स की छुट्टी करने की तैयारी है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स को श्रीलंका के खिलाफ हो रही टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »