India Tour To New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

India Tour To New Zealand: रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के टखने में चोट लग गई जिससे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Advertisement
India Tour To New Zealand India Tour To New Zealand

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

  • रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान ईशांत शर्मा के टखने में चोट लगी
  • ईशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के टखने में चोट लग गई जिससे वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ईशांत को दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते हुए सोमवार को विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में चोट लगी. भारत को न्यूजीलैंड से 21 से 25 फरवरी तक तथा 29 फरवरी से चार मार्च तक न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच खेलने हैं.

Advertisement

ईशांत शर्मा की यह चोट ग्रेड-3 की है जिससे वह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए. सोमवार को ही ईशांत शर्मा का एमआरआई स्कैन कराया गया और मंगलवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें गंभीर चोट है. भारत के लिए 96 टेस्ट खेलने वाले इस गेंदबाज की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया जा सकता है.

ईशांत शर्मा को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक संजय भारद्वाज ने आईएएनएस से कहा कि तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि उन्हें छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है.

संजय भारद्वाज ने कहा, 'उन्हें पूरी तरह से छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है. इसलिए इसकी बेहद कम संभावना है कि वह अगले महीने न्यूजीलैंड जा पाएं. जब वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे तब पता चलेगा कि उनकी स्थिति क्या और वह कब ठीक तरह से चल सकते हैं.'

Advertisement

24 जनवरी से भारतीय टीम कीवियों की धरती पर शुरुआत टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से करेगी. जिसके बाद वनडे और टेस्ट मैच खेले जाएंगे.  टीम इंडिया 5 से 11 फरवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 21 से 4 मार्च तक खेली जाएगी.

न्यूजीलैंड दौरा: टी-20 शेड्यूल

1. पहला टी-20: ऑकलैंड- 24 जनवरी

2. दूसरा टी-20: ऑकलैंड- 26 जनवरी

3. तीसरा टी-20: हेमिल्टन- 29 जनवरी

4. चौथा टी-20: वेलिंग्टन - 31 जनवरी

5. पांचवा टी-20: माउंट माउंगानुई- 2 फरवरी

न्यूजीलैंड दौरा: वनडे शेड्यूल

1. पहला वनडे: हेमिल्टन- 5 फरवरी

2. दूसरा वनडे: ऑकलैंड- 8 फरवरी

3. तीसरा वनडे: माउंट माउंगानुई- 11 फरवरी

न्यूजीलैंड दौरा: टेस्ट शेड्यूल

1. पहला टेस्ट: वेलिंग्टन - 21-25 फरवरी

2. दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च- 29 फरवरी से 4 मार्च

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »