IPL में बड़ा एक्शन! फोन यूज करना राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भ‍िंडर को पड़ा भारी, BCCI ने ठोका जुर्माना

IPL 2026 में नियमों के उल्लंघन पर BCCI ने सख्ती दिखाई है. राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को PMOA में फोन ले जाने और डगआउट में इस्तेमाल करने के मामले में जुर्माना लगाया गया है. ACU उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, जिसके बाद चेतावनी भी दी गई है.

Advertisement
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का एक्शन. (Photo: Screengrab/@JioHotstar) राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI का एक्शन. (Photo: Screengrab/@JioHotstar)

नितिन कुमार श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 के बीच एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां नियमों के उल्लंघन पर BCCI ने सख्त कार्रवाई की है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) को फोन लेकर PMOA (Players and Match Officials Area) में जाने और डगआउट में उसका इस्तेमाल करने के मामले में ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

यह मामला गुवाहाटी में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबले के दौरान सामने आया. मैच के दौरान रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जो IPL के सख्त नियमों का उल्लंघन है.

Advertisement

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने आजतक से बातचीत में बताया कि बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने इस मामले में रोमी भिंडर से स्पष्टीकरण मांगा था. भिंडर ने अपना पक्ष रखा, लेकिन ACU उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ.

इसके बाद BCCI ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया और साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की सख्त चेतावनी भी दी.

IPL में PMOA जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में मोबाइल फोन ले जाना और इस्तेमाल करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की आशंका को रोका जा सके. BCCI ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में नियमों का पालन हर हाल में जरूरी है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

रोमी भ‍िंडर ने क्या सफाई दी थी 
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोमी भिंडर हाल ही में फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या (collapsed lung) से रिकवर हुए हैं. डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा मूवमेंट से बचने की सलाह दी थी, जिसके चलते ड्रेसिंग रूम तक बार-बार जाना उनके लिए आसान नहीं था. इसी वजह से वह पास में बैठकर फोन का इस्तेमाल करते नजर आए.

Advertisement

जानकारी यह भी सामने आई है कि उन्होंने मोबाइल का उपयोग किसी निजी बातचीत के लिए नहीं किया, बल्कि टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट ऑपरेशन्स से जुड़े जरूरी कम्युनिकेशन के लिए किया था. दरअसल, BCCI और फ्रेंचाइजी के बीच कई बार आधिकारिक बातचीत व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए होती है, ऐसे में मोबाइल फोन उनके पास होना जरूरी बताया गया था. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement