इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-62 में आज (17 मई) दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. राजस्थान रॉयल्स का 1 विकेट गिरा है. वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं.
मौजृदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले खेलकर पांच में जीत हासिल की है और उसके 10 अंक हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत नसीब हुई. राजस्थान रॉयल्स के 12 पॉइंट्स हैं. दिल्ली-राजस्थान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने दूसरे ही ओवर में यशस्वी जायसवाल (12 रन) का विकेट खो दिया. यशस्वी का विकेट लुंगी एनगिडी ने झटका. हालांकि फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी रखी.
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि राजस्थन रॉयल्स ने 15 मुकाबले जीते. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 1 मई 2026 को दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से परास्त किया.
दिल्ली vs राजस्थान h2h
कुल आईपीएल मैच: 31
दिल्ली ने जीते: 16
राजस्थान ने जीते: 15
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क