ICC ने चटगांव की पिच को कहा 'खराब', दिया एक डिमेरिट अंक

पांच डिमेरिट अंक हो जाते हैं, तो 12 महीने तक वहां कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं होगा.

Advertisement
बांग्लादेश-श्रीलंका टेस्ट बांग्लादेश-श्रीलंका टेस्ट

विश्व मोहन मिश्र

  • दुबई,
  • 07 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में चटगांव की पिच को आईसीसी ने औसत से खराब करार देते हुए एक डिमेरिट अंक लगा दिया. इस मैच में पांच शतक और छह अर्धशतक बने. बांग्लादेश ने 513 और पांच विकेट पर 307 रन बनाए, जबकि श्रीलंका ने नौ विकेट पर 713 रन बनाकर पारी घोषित की थी.

यह डिमेरिट अंक पांच साल तक लागू रहेगा और इस दौरान अगर जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम के पांच डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो 12 महीने तक वहां कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं होगा.

Advertisement

आईसीसी मैच रैफरियों की पैनल के डेविड बून ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भेजी रिपोर्ट में लिखा ,‘पिच से तेज गेंदबाजों को कोई सीम नहीं मिली और गेंद को उछाल भी नहीं मिल सकी.’ उन्होंने कहा ,‘मैच के साथ पिच खराब होती चली गई और यह पूरी तरह से बल्लेबाजों की मददगार थी.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement