Arshdeep singh T20 world cup final 2026 All Reels: भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया जश्न में डूबी थी, वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने इंस्टाग्राम रील्स से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी.
दिलचस्प बात यह रही कि फाइनल की आखिरी गेंद फेंके जाने से पहले ही अर्शदीप अपने रील्स की स्क्रिप्ट तैयार कर चुके थे. मैच के बाद इंटरव्यू में उन्होंने हर्षा भोगले से कहा- मैंने 10-15 रील्स के बारे में सोचा है, देखते हैं कितनी बनती हैं.
और ट्रॉफी सेरेमनी के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने एक के बाद एक रील पोस्ट कर दिए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए. अर्शदीप ने अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव संग भी रील शेयर कीं.
‘Justice for Samson’ रील ने लूटा शो
सबसे ज्यादा चर्चा जिस रील की हुई, वह संजू सैमसन के साथ थी. वीडियो में अर्शदीप कहते नजर आए – पाजी, जस्टिस मिल गया.
यह सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही उस बहस का मजाकिया संदर्भ था, जिसमें कहा जाता था कि सैमसन को टीम इंडिया में सही मौका नहीं मिलता.
इस टूर्नामेंट में हालांकि सैमसन ने हर मौके का पूरा फायदा उठाया. शुरुआत में बेंच पर बैठने के बाद जब टीम मैनेजमेंट ने टॉप ऑर्डर में बदलाव किया तो उन्हें मौका मिला.
फाइनल में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 46 गेंदों में 89 रन ठोक दिए. यह टूर्नामेंट में उनका लगातार तीसरा 80+ स्कोर था.
उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 97 नाबाद की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों में 89 रन बनाकर भारत को 255 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. पांच मैचों में 321 रन बनाने वाले सैमसन को टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.
गंभीर से रील में अर्शदीप बोले- पाजी कभी हंस भी लिया करो
दूसरी वायरल रील टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ थी.गंभीर आमतौर पर अपने गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अर्शदीप के रील में वह खुलकर मुस्कुराते नजर आए. इस वीडियो को फैन्स ने काफी पसंद किया. अर्शदीप कह रहे हैं, कभी हंस भी लिया करो. जवाब में गंभीर बोले- सिंह इज किंग.
एक बिहारी सब पर भारी, अर्शदीप ने ईशान से रील में लिए मजे
एक और रील में अर्शदीप ने ईशान किशन के साथ मस्ती की. दोनों ने वायरल बिहारी लाइन'एक बिहारी, सब पे भारी' को मजाकिया अंदाज में दोहराया. ईशान किशन ने भी टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया. उन्होंने नौ मैचों में 317 रन बनाए और टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती दी.
जस्सी भाई के साथ अर्शदीप सिंह की रील
इसके बाद अर्शदीप ने फाइनल के हीरो और 4 विकेट झटकने वाले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ भी रील बनाई. इस वीडियो में मोहम्मद सिराज भी भी नजर आए. फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जिसमें अर्शदीप और सिराज बुमराह से कहते हुए आई ओनली बिलीव इन जस्सी भाई (मुझे केवल जस्सी भाई पर विश्वास है)
और सबसे आखिरी में में अर्शदीप ने खुद को स्पॉटलाइट में रखा. इसमें उन्होंने भारत के लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया. इसमें वो कहते हुए नजर आए- First time nice, we had to do it twice (पहली बार इतना अच्छा लगा कि हमें इसे दोबारा करना पड़ा.)
गौरतलब है कि ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर भारत लगातार दूसरी बार T20 चैम्पियन बना. इससे पहले 2024 में भी टीम इंडिया ने खिताब जीता था. अर्शदीप दोनों जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं. 2024 में उन्होंने आठ मैचों में 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, जबकि 2026 में उन्होंने 8 मैचों में 9 विकेट हासिल किए.
aajtak.in