वर्ल्ड कप 2027 के लिए फिट नहीं यह ऑलराउंडर? दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में लग गई है. टीम इंड‍िया अभी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर ने टीम इंड‍िया में मौजूद एक ऑलराउंडर पर एक अहम टिप्पणी की है.

Advertisement
वर्ल्ड कप 2027 में इस ऑलराउंडर की नहीं बनती है जगह, पूर्व क्रिकेटर का बयान (Photo: PTI) वर्ल्ड कप 2027 में इस ऑलराउंडर की नहीं बनती है जगह, पूर्व क्रिकेटर का बयान (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम का मिशन वर्ल्ड कप 2027 शुरू हो गया है. टीम मौजूदा वक्त में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है.

भारतीय टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर के बारे में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक बयान दिया है. आकाश चोपड़ा के हिसाब से 2027 वर्ल्ड कप के लिए वनडे टीम में उनकी जगह मुश्किल है.

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा, 'भारत ऐसे खिलाड़ियों को काफी महत्व देता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकें, लेकिन उनका मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है.फिलहाल वह सुंदर को भारत की वनडे वर्ल्ड कप योजनाओं का मजबूत दावेदार नहीं मानते हैं. उनका यह भी कहना है कि अगर स्थिति इसी तरह बनी रही, तो टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.'

वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए 30 वनडे मैच खेले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भी वॉशिंगटन सुंदर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे.सुंदर ने उस मैच में महज एक ओवर डाला और 19 रन दे दिए.

🔴 HOW LONG CAN HE SURVIVE? – AAKASH CHOPRA ON WASHINGTON SUNDAR 🤯

🎙️: India values players who can contribute with both bat & ball, but feels Sundar isn't being utilized properly. He doesn't see Sundar as a strong contender for India's ODI World Cup plans right now and… pic.twitter.com/qpdPWAvBmK

Advertisement
— Sam (@cricsam02) June 17, 2026

इससे पहले जनवरी 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका सेलेक्शन हुआ हुआ था, लेकिन वडोदरा में खेले गए पहले मैच के दौरान उनकी बायीं पसलियों में दर्द (रिब इंजरी) हो गया था. चोट के कारण वह उस सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए थे और उनकी जगह आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया था.

हालांकि कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने हमेशा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पर भरोसा दिखाया है. 

ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा. इस मेगा टूर्नामेंट में 10 के बजाय 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे.

वॉश‍िंंगटन सुंदर का कैसा है वनडे में प्रदर्शन 

कुल रन: 372 रन ( एवरेज: 20.66, स्ट्राइक रेट: 82.30)
सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 51 रन (वनडे में 1 अर्धशतक)
कुल विकेट: 29 विकेट (बॉल‍िंंग एवरेज : 29.51, इकोनॉमी: 5.03)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी: 3/30 (एक पारी में 3 विकेट उनका बेस्ट परफॉरमेंस है)

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »