यूपी के गोंडा में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में पुलिसकर्मी युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और अगर किसी पुलिसकर्मी की भूमिका नियमों के विपरीत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.