गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया. आश्रम तक दोनों नंगे पैर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों का 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन किया. उनकी सादगी और आध्यात्मिक आस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स भी उनके इस अंदाज की जमकर सराहना कर रहे हैं.