आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान खींच लिया है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, आंद्रे रसेल, युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज भी उनकी तारीफ कर चुके हैं. अब गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं.