बिहार के बेगूसराय में शिक्षक के बेटे और सुशीला कुमारी की प्रेम कहानी चर्चा में है. दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता कोर्ट मैरिज तक पहुंचा और बाद में दोनों परिवारों की सहमति से हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दोनों ने उम्मीद जताई कि समाज लोगों को उनकी पहचान के बजाय उनके व्यवहार और रिश्तों के आधार पर स्वीकार करने की दिशा में आगे बढ़ेगा.