लंदन के उत्तर में दो ट्रेनों की भयानक टक्कर हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल भी हुए. हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत इमरजेंसी सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव का काम शुरू किया गया. दोनों ट्रेनें सन पेन क्रॉस स्टेशन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थीं कि बेडफोर्ड शहर के बाहर उनकी भिड़ंत हो गई. इस हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई.